मुख्यपृष्ठखेलपुराने कांड ने फिर मचाया बवाल...वॉर्नर-ख्वाजा की कमेंट्री पर ब्रेक!

पुराने कांड ने फिर मचाया बवाल…वॉर्नर-ख्वाजा की कमेंट्री पर ब्रेक!

२०१८ का बॉल टैंपरिंग कांड ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है। पुराने विवाद की राख कुरेदते ही ऐसा बवाल मचा कि डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा को कमेंट्री बॉक्स से ही कुछ हफ्तों की छुट्टी थमा दी गई! फॉक्स क्रिकेट ने दोनों दिग्गजों को फिलहाल ब्रॉडकास्ट पैनल से हटाने का पैâसला किया है। फॉक्स स्पोर्ट्स के एमडी स्टीव क्रॉली ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। उनका कहना है कि विवाद फिर गरमाने से दोनों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है और ऐसे माहौल में खेल पर ध्यान लगाना मुश्किल हो रहा है। नेटवर्क ने साफ किया कि वह अपने कमेंटेटर्स का समर्थन करता है, लेकिन फिलहाल उन्हें राहत देना जरूरी है। यानी मैदान पर बल्ले से कमाल दिखाने वाले वॉर्नर और ख्वाजा अब विवाद की पिच पर घिर गए हैं। पुराने कांड ने फिर क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है!

अन्य समाचार