मुख्यपृष्ठसमाचारवाराणसी में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, नलकूप कनेक्शन के लिए...

वाराणसी में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, नलकूप कनेक्शन के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते अवर अभियंता को रंगे हाथ धराया

उमेश गुप्ता / वाराणसी

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अनेई विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर (JE) सत्येंद्र कुमार को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता चंद्रभान सिंह ने बताया कि सत्येंद्र कुमार ने नलकूप कनेक्शन की रिपोर्ट पास कराने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और JE को काजीसराय इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया।

अन्य समाचार