मुख्यपृष्ठग्लैमर‘तुम पागल हो क्या?’...राहुल पर भड़कीं दिशा!

‘तुम पागल हो क्या?’…राहुल पर भड़कीं दिशा!

गायक राहुल वैद्य और अभिनेत्री दिशा परमार की जोड़ी इन दिनों छोटे पर्दे पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। लेकिन इस बार चर्चा उनके रोमांस की नहीं, बल्कि एक ऐसे मजाक की है, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ के एक वायरल क्लिप में राहुल के जवाब को लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। शो में राहुल से पूछा गया कि शादी से पहले दिशा ऐसी कौन-सी पांच चीजें करती थीं, जो अब नहीं करतीं। इस पर राहुल ने ऐसा इशारा किया, जिसे दर्शकों ने पति-पत्नी की निजी जिंदगी से जोड़ लिया। जवाब सुनकर दिशा भी हैरान रह गर्इं और बोल पड़ीं, ‘तुम पागल हो क्या?’ वहीं अर्जुन बिजलानी ने भी मजेदार तंज कस दिया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स राहुल के मजाक को पत्नी के प्रति अपमानजनक बता रहे हैं, जबकि उनके प्रशंसकों का कहना है कि पूरी बात जाने बिना किसी नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं। अब राहुल का यह मजाक मनोरंजन बना या मुसीबत, इस पर इंटरनेट दो खेमों में बंटा नजर आ रहा है।

अन्य समाचार