पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जहां भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पूरी तरह से खराब हो चुके हैं, वहीं आईसीसी इवेंट के चलते एक-दूसरे संग खेल रहे पाकिस्तान के हारिश रऊफ को अर्शदीप ने ऐसा करारा जवाब दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में सुपर-४ मुकाबले में फाइटर जेट का इशारा करनेवाले हारिस रऊफ की खिल्ली उड़ाते हुए यूजर्स हारिस के जमकर मजे ले रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में मैच के दौरान पाकिस्तान के बैटर साहिबजादा फरहान ने सबसे पहले फिफ्टी ठोकने के बाद गन सेलिब्रेशन किया। इसके साथ ही फील्डिंग के दौरान हारिस रऊफ ने भी फाइटर जेट गिराने का इशारा किया। छह विकेट से जीत दर्ज हासिल करनेवाले भारत की जीत को देख पाकिस्तान के खिलाड़ियों के चेहरे पर हार का दर्द जहां साफ दिख रहा था, वहीं अर्शदीप सिंह ने हारिस रऊफ को मुंहतोड़ जवाब देते हुए न केवल पाकिस्तान, बल्कि वहां की आर्मी को भी बुरी तरह ट्रोल कर दिया।
