मुख्यपृष्ठनए समाचार‘बिग बॉस’ शो का उपविजेता गिरफ्तार

‘बिग बॉस’ शो का उपविजेता गिरफ्तार

-एक्टर ने कहा, उनके खिलाफ सारे आरोप फर्जी, भागूंगा नहीं, जो भी होगा, उसका सामना करूंगा

सुनील ओसवाल / मुंबई

बिग बॉस मराठी सीजन–३ के उपविजेता और अभिनेता जय दुधाने को ठाणे पुलिस ने मुंबई हवाई अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जय दुधाने पर करीब पांच करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। मामला कथित तौर पर दस्तावेजों में हेरफेर कर एक ही दुकान को कई लोगों को बेचने से जुड़ा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में जय दुधाने का कहना है कि उनके खिलाफ फाइल किया गया केस झूठा है और जो भी सच है, वह जल्द ही कोर्ट में साफ हो जाएगा। उन्होंने न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा, ‘मैं इस पूरे मामले का हिम्मत से सामना करूंगा। मैं कहीं भागूंगा नहीं। जो भी होगा, मैं उसका सामना करूंगा। पुलिस ने सबके खिलाफ केस फाइल किए हैं। मेरे दादा-दादी को भी नहीं बख्शा गया। मुझे समझ नहीं आ रहा कि गाला बेचने की यह अफवाह कौन पैâला रहा है। अगर ऐसा कुछ है, तो आप इसे साबित करें। यह एक झूठा जुर्म है और मैंने अपना चेहरा भी नहीं छिपाया। सच जल्द ही सामने आएगा।’
बता दें कि जय दुधाणे ठाणे के रहने वाले हैं और फिटनेस क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम माने जाते हैं। वे ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला १३’ के विजेता रह चुके हैं और बाद में ‘बिग बॉस मराठी सीजन–३’ में उपविजेता बने थे। हाल के समय में उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में भी कदम रखा और एक मराठी टेलीविजन धारावाहिक में नजर आए। ठाणे में उनका ‘फिटर्नल’ नाम से जिम और ‘मिस्टर इडली’ नाम से रेस्टोरेंट व्यवसाय भी बताया जाता है। पुलिस ने कहा है कि मामले में आगे की जांच के बाद और खुलासे होने की संभावना है।

अन्य समाचार