‘बिग बॉस १९’ और ‘खतरों के खिलाड़ी १५’ से सुर्खियां बटोर रहीं फरहाना भट्ट ने अपने संघर्ष के दिनों का ऐसा राज खोला, जिसने बॉलीवुड के काले चेहरे से पर्दा हटा दिया। फरहाना ने बताया कि एक महिला ने उन्हें फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर मुंबई बुलाया, लेकिन होटल की जगह सीधे एक कथित डायरेक्टर के घर पहुंचा दिया। रात में थमाए गए कॉन्ट्रैक्ट में ऐसी शर्तें थीं कि कलाकारों को कई दिनों तक डायरेक्टर के फार्महाउस पर रहना होगा। यह पढ़ते ही फरहाना समझ गर्इं कि दाल में कुछ काला नहीं, पूरी की पूरी दाल ही काली है। खतरा भांपते ही उन्होंने अपनी दोस्त को अलर्ट किया, यहां तक कि बचाव के लिए फूलदान भी हाथ में उठा लिया। आखिरकार सूझबूझ से उन्होंने वापसी की टिकट करवाई और सुरक्षित श्रीनगर लौट गर्इं। बाद में पता चला कि यह कथित डायरेक्टर कई लोगों को इसी तरह ठग चुका था।
