मुख्यपृष्ठनए समाचारधमकी देकर प्रत्याशियों को बैठाया...चुनाव प्रचार में ‘लगाओ रे वो वीडियो’ से...

धमकी देकर प्रत्याशियों को बैठाया…चुनाव प्रचार में ‘लगाओ रे वो वीडियो’ से खुलेगी पोल!.. मनसे की सभाओं में लगेगी सीडी

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र में २९ महापालिकाओं के चुनाव से पहले ही लोकतंत्र पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया है। मतदान में अभी १२ दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही ७० उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना राज्य की राजनीति में गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन निर्विरोध विजेताओं में भाजपा के उम्मीदवारों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस मामले में जो सबूत हैं, उसके वीडियो चुनाव में जनता के सामने रखे जाएंगे।
इस पूरे घटनाक्रम पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने तीखा और आक्रामक हमला बोलते हुए कहा कि मेरे पूरे राजनीतिक जीवन में मैंने ऐसी चुनाव प्रक्रिया कभी नहीं देखी। हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे के साथ कई चुनाव देखे, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में निर्विरोध उम्मीदवारों का विजयी होना पहली बार हो रहा है। कल शनिवार को राज ठाकरे ने अपने पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद यह बातें कहीं।
हाई कोर्ट में दायर होगी याचिका!
महायुति के ७० निर्विरोध विजयी उम्मीदवारों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मनसे इस मामले में जनता के सामने सबूत रखेगी। मनसे नेता अविनाश जाधव ने बताया कि निर्विरोध का मामला पूरी तरह डर, धमकी और दबाव की राजनीति का नतीजा है। कल्याण, डोंबिवली और ठाणे की जमीनी हकीकत सामने आने के बाद मनसे ने दावा किया है कि उनके पास ठोस सबूत हैं, सभी सबूतों को लेकर सोमवार को हाई कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।
मनसे नेता अविनाश जाधव ने दो टूक कहा कि प्रत्याशियों को धमकाने और लालच देकर पर्चा वापस कराया गया है। जो सबूत है, उसके वीडियो चुनाव में जनता के सामने रखे जाएंगे। मनसे ने अब आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। चुनावी प्रचार के दौरान वीडियो के जरिए यह दिखाया जाएगा कि वैâसे प्रत्याशियों को धमकाया गया। वैâसे नामांकन वापस लेने को मजबूर किया गया और वैâसे चुनाव को मजाक बना दिया गया। सत्ताधारी महायुति की ‘निर्विरोध विजय’ की असलियत जनता के सामने रखी जायेगी।

अन्य समाचार