साउथ की हसीना श्रीलीला की दीवानगी ऐसी कि फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचीं तो थिएटर ही पैâन मीटिंग पॉइंट बन गया! चेन्नई के कमला सिनेमाज में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओम’ देखने पहुंचीं अभिनेत्री को देखकर पैंâस का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। फिल्म खत्म होते ही थिएटर के बाहर सेल्फी और तस्वीरों के लिए ऐसी भीड़ उमड़ी कि श्रीलीला को बाहर निकालने में सिक्योरिटी के पसीने छूट गए। कोई सेल्फी के लिए बेताब था तो कोई बस एक झलक पाने के लिए धक्कामुक्की कर रहा था। आखिरकार सुरक्षाकर्मियों को मोर्चा संभालना पड़ा और अभिनेत्री को घेरे में लेकर गाड़ी तक पहुंचाया। हालांकि, श्रीलीला भी फैंस का प्यार देखकर गदगद नजर आर्इं। उन्होंने इस अनुभव को सपने के सच होने जैसा बताया और फिल्म की पूरी टीम की तारीफ की। साथ ही दर्शकों से फिल्म देखने और अपनी राय देने की अपील भी की। अब सवाल यह है कि फिल्म का क्रेज ज्यादा है या श्रीलीला की दीवानगी का जादू!
