मुख्यपृष्ठग्लैमर‘कमरे में अकेले आओ...' फिल्ममेकर की ‘गंदी डिमांड'

‘कमरे में अकेले आओ…’ फिल्ममेकर की ‘गंदी डिमांड’

-सिंपल के मुताबिक, जब उन्होंने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ आएंगी, तो उन्हें बताया गया कि दोस्त लॉबी में बैठें और वह अकेले कमरे में आएं।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने स्ट्रगल के दिनों का एक चौंकाने वाला अनुभव साझा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि करियर की शुरुआत में एक फिल्ममेकर ने उन्हें रात के समय होटल के कमरे में मिलने के लिए बुलाया था। सिंपल के मुताबिक, जब उन्होंने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ आएंगी, तो उन्हें बताया गया कि दोस्त लॉबी में बैठें और वह अकेले कमरे में आएं। अभिनेत्री ने यह शर्त तुरंत ठुकरा दी और साफ कहा कि अगर मुलाकात करनी है तो होटल की लॉबी में ही होगी। सिंपल का कहना है कि उन्होंने शुरुआत से ही अपनी सीमाएं तय कर ली थीं और किसी भी कीमत पर काम पाने के लिए समझौता करने को तैयार नहीं थीं। उन्होंने संघर्ष कर रहे कलाकारों को भी सलाह दी कि अगर किसी स्थिति में असहज महसूस हो तो तुरंत वहां से निकल जाना चाहिए और कभी भी काम के लिए खुद को मजबूर नहीं करना चाहिए।

अन्य समाचार