राजेश सरकार / प्रयागराज
दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस हादसे में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर है। दुख की इस घड़ी में जापान, ईरान, अर्जेंटीना और ब्रिटेन जैसे देशों ने भारत के साथ संवेदना जताई है। मंगलवार को चौक घंटाघर स्थित छुन्नन गुरु की प्रतिमा पर बड़ी संख्या में जुटे शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और नेताओं ने ब्लास्ट में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। वहीं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जरूरत है। कांग्रेसियों ने दिल्ली ब्लास्ट के मृतकों को एक करोड़ रुपये और घायलों को दस लाख रुपये मुआवजा देने के साथ पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच किये जाने की मांग की। इस दौरान फुजैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, हसीब अहमद, मानस शुक्ला, अरशद अली, अनूप त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी, प्रतिमा त्रिपाठी, मो. हसीन, राजकुमार शुक्ला, नयन कुशवाहा, गजाली खान, संतोष मिश्रा, तबरेज अहमद, गीता भारतीय, शकील अहमद, नसरीन बानो, मदन मोहन मिश्रा, अजहर वारसी, महताब खान, गुलाम वारिस, मो. जाहिद आदि मौजूद रहें।
