मुख्यपृष्ठग्लैमरदीपिका का फिटनेस मंत्र

दीपिका का फिटनेस मंत्र

बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपना ४०वां जन्मदिन मना रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी फिटनेस, एनर्जी और ग्लो लोगों को हैरान कर देती है। दीपिका ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग में बल्कि अपनी लाइफस्टाइल में भी समय के साथ शानदार सुधार किया है। वह फिट रहने के लिए किसी सख्त डाइट या व्रैâश डाइट में भरोसा नहीं रखतीं। दीपिका को खाना बेहद पसंद है और वह इसे खुलकर स्वीकार भी करती हैं। प्रâेंच प्रâाइज, चीज और चिली जैसे फूड्स उनकी पसंद में शामिल हैं, लेकिन वह इन्हें सीमित मात्रा में ही खाती हैं। उनके अनुसार, डाइट का मतलब भूखा रहना नहीं बल्कि संतुलन बनाए रखना है। वह मानती हैं कि डाइट एक लाइफस्टाइल है, जिसे लंबे समय तक फॉलो किया जा सके। फिटनेस के लिए दीपिका पिलेट्स को काफी महत्व देती हैं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद वह रोज कम से कम १० मिनट एक्सरसाइज जरूर करती हैं, जिसमें हल्का कार्डियो और स्ट्रेचिंग शामिल होती है। यही अनुशासन उन्हें फिट और प्रâेश बनाए रखता है।

अन्य समाचार