मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिदेवकुंज आई हॉस्पिटल द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

देवकुंज आई हॉस्पिटल द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

मुंबई। समाजसेवा और स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देवकुंज आय हॉस्पिटल चॅरिटेबल ट्रस्ट, मुलुंड (प.) ने नवरात्रि के अवसर पर विशेष नेत्र चिकित्सा शिविर की घोषणा की है। यह शिविर 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगा, जिसमें सभी आयु वर्ग की महिलाएँ और वरिष्ठ नागरिक मात्र 100 रुपये में अपनी आँखों की जांच और आवश्यक उपचार करवा सकेंगे। शिविर में आधुनिक उपकरणों और अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी। अब तक बड़ी संख्या में नागरिक इस शिविर का लाभ उठा रहे हैं और उत्साहपूर्वक भागीदारी कर रहे हैं।

इस संस्था को डॉ. शांतीलाल शहा और डॉ. कुसुम शहा ने स्थापित किया था। वर्तमान में संस्था के मॅनेजिंग ट्रस्टी सुनील रामनाथ सानप के सानिध्य में समाज कल्याण का कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है।

वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मृदुला भावे (आई सर्जन, एफआरसीएस) ने कहा, “देवकुंज आय हॉस्पिटल का ध्येय केवल उपचार करना नहीं है, बल्कि हर वर्ग तक उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना है। आँखों की देखभाल हर नागरिक का अधिकार है और इस शिविर से हम अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचने का प्रयास कर रहे हैं।”

डॉ. मोहिनी मोडक (आई सर्जन) ने बताया, “आजकल बढ़ती स्क्रीन टाइम और बदलती जीवनशैली के कारण आँखों की समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। नियमित जांच से गंभीर रोगों को समय रहते रोका जा सकता है। यह शिविर केवल उपचार ही नहीं देगा, बल्कि जागरूकता भी बढ़ाएगा।”

डॉ. गीतांजलि वारवारकर (आई सर्जन) ने कहा, “देवकुंज आय हॉस्पिटल की यह पहल बताती है कि स्वास्थ्य सेवा केवल बड़े अस्पतालों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। आम नागरिक को भी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा कम खर्च में मिलनी चाहिए। यही वास्तविक समाजसेवा है।”

डॉ. सारंग वर्तिकर (आई सर्जन) ने कहा, “हमारी कोशिश है कि यहाँ अंतरराष्ट्रीय मानकों की चिकित्सा उपलब्ध हो। मात्र 100 रुपये में सेवा देना, आमजन के लिए राहतकारी कदम है। यह पहल हजारों लोगों के जीवन को नई दृष्टि देने वाली सिद्ध होगी।”

इसी शिविर का लाभ ले चुके स्थानीय निवासी श्री नितिन देशमुख ने खुशी जताते हुए कहा, “इतने कम खर्च में इतनी उत्कृष्ट सेवा मिलना हमारे जैसे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बहुत बड़ा सहारा है। देवकुंज आय हॉस्पिटल का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी है।”

संस्था ने स्पष्ट किया है कि शिबिर की अवधि सीमित होगी और यहाँ सभी प्रकार की कैशलेस इंश्योरेंस सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। नवरात्रि के पावन अवसर पर देवकुंज आय हॉस्पिटल की यह पहल वास्तव में समाज को अनमोल दृष्टिदान देने वाली साबित हो रही है।

अन्य समाचार