मुख्यपृष्ठग्लैमरगैरजिम्मेदाराना व्यवहार से खफा!

गैरजिम्मेदाराना व्यवहार से खफा!

कहते हैं कि जल्दबाजी अच्छी नहीं होती, लेकिन आपाधापी भरी जिंदगी की इस दौड़ में आज जहां हर इंसान एक-दूसरे से आगे निकलना चाहता है, वहीं जल्द आगे निकलने की चाह में वो कभी-कभी ऐसी हरकतें कर बैठता है, जिसे देखने के बाद न तो हंसते बनता है और न ही रोते। खैर, बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ८९ वर्षीय ‘हीमैन’ धर्मेंद्र को जहां बीते दिनों सांस की तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, वहीं धर्मेंद्र की नाजुक हालत को देख बिना किसी पुष्टि के जल्द लोगों तक खबरें पहुंचाने की चाह में धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। न्यूज चैनलों के साथ ही सोशल मीडिया द्वारा यह खबर जंगल की आग की तरह फैलते ही लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। लोगों द्वारा फैलाई गई इस झूठी अफवाह को देख ईशा देओल और हेमा मालिनी का गुस्सा लोगों पर खूब फूटा। ईशा ने सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलानेवालों की क्लास लेते हुए लिखा, ‘मीडिया लगातार झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिताजी स्थिर हैं और स्वस्थ हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को कुछ निजी समय दें। पापा के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए की गई प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।’ वहीं हेमा ने लिखा, ‘जो कुछ हो रहा है, वह माफ करने योग्य नहीं है। जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं, जो इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहा है और स्वस्थ हो रहा है। यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता का सम्मान करें।’

अन्य समाचार