मुख्यपृष्ठनए समाचारहिंगोली नपा में दिख रही गड़बड़ी ... गणित जुड़ा तो जेल में...

हिंगोली नपा में दिख रही गड़बड़ी … गणित जुड़ा तो जेल में दिखेंगे गद्दार विधायक संतोष बांगर! …शिवसेना सांसद नागेश पाटील की सीधी चेतावनी

सामना संवाददाता / मुंबई
हिंगोली नगर परिषद में कुछ न कुछ गड़बड़ी दिखाई दे रही है। कहीं मिंधे गुट के गद्दार विधायक संतोष बांगर के पैरों तले से जमीन तो नहीं खिसक गई है। यह सवाल उठाते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष के सांसद नागेश पाटील आष्टीकर ने सीधी चेतावनी दी है कि अगर हमने गणित जोड़ लिया तो बांगर एक ही दिन में जेल में दिखेंगे।
हिंगोली नगर परिषद के लिए नगराध्यक्ष पद के लिए महाविकास आघाडी की ओर से शिवसेना की उम्मीदवार अर्चना श्रीराम भिसे को हिंगोली के लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इसलिए लोगों में भ्रम पैदा करने के लिए गद्दार विधायक संतोष बांगर ने शिवसेना के सांसद नागेश पाटील आष्टीकर के बारे में भ्रम पैदा करने वाला बयान दिया है। इस बयान का सांसद आष्टीकर ने करारा जवाब दिया और संतोष बांगर की जमकर आलोचना की। उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इस वीडियो में सांसद आष्टीकर ने कहा कि कुछ दिनों पहले शिवसेना के कुछ निष्ठावान सांसदों के मिंधे गुट में जाने की अफवाहें पैâलाई गई थीं, जिस पर अब विराम लग गया है। उन्होंने बांगर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हिंगोली में मेंढकों की तरह टर्राना शुरू कर दिया है, क्या कुछ गड़बड़ी हुई है? क्या हमारे बारे में कुछ चालें चलनी पड़ रही हैं? ऐसी बातें बोलने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लोगों को डराने या ताकत दिखाने से कुछ नहीं होता, बल्कि हाथ जोड़ने पड़ते हैं।

मातोश्री हमारा मंदिर है
उन्होंने आत्मविश्वास जताया कि हिंगोली लोकसभा में शिवसेना-महाविकास आघाडी के पांच से छह नगर परिषदों के नगराध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में उम्मीदवार चुनाव जीतने की स्थिति में आ गए हैं। उन्होंने बांगर को साफ संदेश दिया कि संतोष बांगर, हम तुम्हारे जैसे डेढ़ दिन में ईमान बेचने वाले नहीं हैं। ‘मातोश्री’ हमारा मंदिर है और रहेगा।

 

अन्य समाचार