मुख्यपृष्ठग्लैमरडॉ. महेश 'दिवाकर' कादंबरी जबलपुर द्वारा 'स्व. ओंकार प्रसाद दुबे वांग्मय रत्न'...

डॉ. महेश ‘दिवाकर’ कादंबरी जबलपुर द्वारा ‘स्व. ओंकार प्रसाद दुबे वांग्मय रत्न’ से विभूषित

सामना संवाददाता / मुरादाबाद

मुरादाबाद के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार, सेवा निवृत-हिंदी आचार्य, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा साहित्य भूषण सम्मान से अलंकृत डॉ. महेश ‘दिवाकर’ को जबलपुर की अंतरराष्ट्रीय संस्था- कादंबरी की ओर से सुदीर्घ हिंदी सेवा सृजन के लिए स्व. ओंकार प्रसाद दुबे वांग्मय रत्न सम्मान-2025 से विभूषित किया गया है!
आचार्य भागवत दुबे और प्रो. के. बी. पांडे, पूर्व कुलपति ने सम्मान स्वरूप डा. महेश को 11000 की नकद राशि सहित सम्मान पत्र, शाल, प्रतीक चिन्ह, नारियल आदि देकर विभूषित किया!
बता दें कि डा. महेश’ ने हिंदी की विविध विधाओं में 90 मौलिक कृतियां और 95 समादित कृतियां दी हैं। उनके निर्देशन में 55 छात्र- छात्राओं ने पीएच. डी. की उपाधि प्राप्त की है! हिंदी के उन्नयन एवं संवर्धन हेतु उन्होंने 30 देशों में हिंदी कार्यक्रमों का आयोजन किया है तथा मुरादाबाद के मिलन विहार में एक 11 कक्षीय हिंदी भवन का निर्माण किया है, जिसमें देश-विदेश से आकर साहित्यकार नि:शुल्क ठहरते हैं! डॉ. महेश ‘दिवाकर’ अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला मंच मुरादाबाद नामक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं! यह संस्था देश- विदेश में हिंदी के उन्नयन हेतु कार्यक्रमों का आयोजन करती है!

अन्य समाचार