रमेश ठाकुर / नई दिल्ली
लगातार हो रही तेज बारिश से राजधानी के हालात बढ़ते पानी से बेकाबू है। बारिश के अलावा हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से भी पानी दिल्ली की ओर की मोड़ा गया है जिससे सैलाब की स्थिति बन गई है। निचले इलाके तो पानी से एकदम लबालब भर गए हैं। स्थिति को काबू पाने में सरकार के सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। दिल्ली सरकार के अलावा एनडीएमसी, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी व अन्य विभाग भी बाढ़ के हालातों को रोकने में झांक छोड़े रहे हैं। बाढ़ से बिगड़े हालातों पर विपक्षी दल ‘आम आदमी पार्टी’ और कांग्रेस सरकार पर हमलावर हैं।
बता दें, हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में यमुना नदी विकराल रूप ले चुकी है। पिछले कुछ दिनों से यमुना खतरे के निशान करीब 205.33 मीटर से ऊपर बह रही है। गुरूवार रात से जलस्तर में और इजाफा हुआ। पानी बढ़ जाने से निचले इलाकों और पूरे खादर क्षेत्र में पानी भर गया है। यमुना बाजार में आठ फुट तक पानी भरा हुआ है। रिंग रोड, सिविल लाइंस क्षेत्र, दिल्ली सचिवालय के पास और कश्मीरी गेट आईएसबीटी के नजदीक तक पानी पहुंच चुका है। सिविल लाइंस में जहां तक पानी पहुंचा है, वहां से एलजी और सीएम आवास महज दो किलोमीटर ही दूर हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आपात बैठक बुलाई है। राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं
