मुख्यपृष्ठअपराधविदेशी नागरिक को लाखों रुपए के मादक पदार्थ के साथ पकड़ा

विदेशी नागरिक को लाखों रुपए के मादक पदार्थ के साथ पकड़ा

राधेश्याम सिंह

वसई। मीरा-भायंदर,वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत अमली पदार्थ विरोधी कक्ष-2 (क्राइम ब्रांच) की टीम ने विदेशी नागरिक को 13.40 लाख रुपए के मादक पदार्थ के साथ नालासोपारा-पूर्व से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ख्रीस्तोफर जिंग (आयु 40 वर्ष), मूल निवासी कैमरून (याउंडे, कैमरून) के रूप में हुई है, जो नालासोपारा (पूर्व) के बशेरा गार्डन, प्रगति नगर इलाके में रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक रात करीब 11:55 बजे, आरोपी को शॉप नंबर 4, अजीन इलेक्ट्रिक एंड हार्डवेयर के सामने, ऋद्धि-सिद्धि अपार्टमेंट, हाई टेंशन रोड, प्रगति नगर, नालासोपारा (पूर्व) से हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 67 ग्राम एम.डी. मेफेड्रोन (एक प्रतिबंधित मादक पदार्थ) बरामद किया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत ₹13 लाख 40 हजार बताई जा रही है। आरोपी यह मादक पदार्थ व्यावसायिक उद्देश्य से बेचने के लिए अपने कब्जे में रखे हुए था। पुलिस ने उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. अधिनियम 1985 की धारा 8 (क) और 22 के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस कांस्टेबल अजीत मैड द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। फिलहाल,पुलिस यह जांच में जुटी है कि आरोपी भारत में कितने समय से रह रहा है और उसका नेटवर्क किस-किस से जुड़ा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला न केवल मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा है, बल्कि इसमें अंतरराष्ट्रीय गिरोह की संलिप्तता की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रगतिनगर इलाके से पुलिस अबतक करोड़ों रुपए की ड्रग्स बरामद कर चुकी है। तथा दर्जनों से ज्यादा विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अन्य समाचार