मुख्यपृष्ठनए समाचारभट्ठीr, धुआं और गोल्ड स्मगलिंग... मकान में सुलग रहा था २ करोड़...

भट्ठीr, धुआं और गोल्ड स्मगलिंग… मकान में सुलग रहा था २ करोड़ का सोना!.. पुलिस ने ४ आरोपियों को किया अरेस्ट

सामना संवाददाता / मुंबई

शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आसमान की तरफ उठ रहे धुएं ने सभी को डरा दिया। इमारत में आग लगने के अंदेशे को देख अफरा-तफरी मच गई, लोगों ने फौरन दमकल को सूचित किया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। जिस घर से धुआं निकल रहा था, वहां पुलिस पहुंचीr तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गई। एक कमरे में चार लोग भट्ठीr जलाए हुए थे, जिसमें दो करोड़ रुपए का सोना सुलगा रहे थे, उसी का धुआं आसमान की तरफ उड़ रहा था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नागपाड़ा पुलिस को सूचना मिली कि नागपाड़ा की एक बिल्डिंग से धुआं निकल रहा है। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, उन्हें शक था कि आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी होगी। मौके पर आग नहीं लगी थी, लेकिन देखा गया कि चार युवक भट्टी में सोना पिघला रहे थे। आगे जांच करने पर सोने की तस्करी का मामला होने का पता चला और पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। नागपाड़ा पुलिस के मुताबिक, उन्हें मुंबई के कमाठीपुरा स्थित शुक्लाजी स्ट्रीट पर बीएमसी बिल्डिंग से धुआं निकलने की जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और रूम नंबर १६ में तीन युवकों को सोना पिघलाने वाली मशीन का इस्तेमाल करते हुए पाया। पुलिस ने उनसे पूछा कि क्या उनके पास इसके लिए कोई लाइसेंस है। चूंकि उनके पास कोई लाइसेंस नहीं था, इसलिए पुलिस ने उनकी तलाशी ली और उनके पास करीब दो करोड़ रुपए का सोना मिला। पुलिस ने उन्हें इस बारे में बिल और दूसरे डॉक्यूमेंट्स जमा करने का समय दिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि वे दिए गए समय में कोई डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं कर सके। उनके पास से सोने के साथ-साथ उसे पिघलाने वाली मशीन और दूसरा सामान भी ज़ब्त कर लिया गया।
विदेशों से पाउडर के रूप में सोने की तस्करी
पुलिस ने इस बात की पूरी जांच की है कि इतनी बड़ी मात्रा में सोना कहां से लाया गया था। जांच में पता चला है कि आरोपी विदेशों से गीले पाउडर के रूप में सोने की तस्करी करते थे, इसे एयरपोर्ट पर कस्टम और सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से बचने के लिए कपड़ों में छिपाते थे। पता चला है कि फिर सोने को नागपाड़ा के कमरे में एक मशीन का इस्तेमाल करके ठोस धातु में बदला जाता था और आगे सप्लाई किया जाता था। इस तरह की चौंकाने वाली घटना के सामने आने के बाद शहर में हलचल मच गई है और शक जताया जा रहा है कि इस रैकेट में कुछ और आरोपी शामिल हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

अन्य समाचार