मुख्यपृष्ठसमाचारगयाजी का ऐतिहासिक तथा गौरवशाली गांधी मैदान बेहाल -कांग्रेस

गयाजी का ऐतिहासिक तथा गौरवशाली गांधी मैदान बेहाल -कांग्रेस

अनिल मिश्र / पटना

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अस्थि कलश को संजोए, सर्वधर्म संभाव स्तंभ, देश के महान शिल्पकार उपेंद्र महारथी की कला कृतियों का अद्भुत मिशाल गांधी मंडप जिसे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा सन् 1951 में उद्घाटन किया था, जिसे आज भी देखते ही बनता है, परंतु आज यह ऐतिहासिक और गौरवशाली इतिहास को बदहाल करने पर उतारू राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन, गया नगर निगम एवं गया शहर के 35 वर्षों से विधायक द्वारा इसके परिसर में दर्जनों सरकारी कार्यालयों, नगर निगम का कूड़ा एकत्रित करने तथा नगर विधायक द्वारा 35 वर्षों से अपना फंड का ज्यादातर हिस्सा तथा राज्य सरकार के पर्यटन, सहित कई विभागों के करोड़ों- करोड़ राशि खपाने एवं फंड लूट खसोट भ्रष्टाचार का केंद्र बनाने का काम किया जा रहा है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, विपिन बिहारी सिन्हा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मोहम्मद शामिम आलम, आदि ने कहा की इस ऐतिहासिक गांधी मैदान में सन 1972 में बना हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम पूरी तरह जीर्ण- शीर्ण है, आधा मैदान में कुड़ा, नाली का पानी लगा रहने, तालाब का सूखा रहना, कई मह्त्वपूर्ण गेट पर माल वाहक गालियों का स्टैंड बने रहने से स्थानीय लोगों में भारी निराशा एवं आक्रोश है क्योंकि स्टेडियम कामयाब नहीं, टहलने- घूमने में जगह- जगह नाली का पानी, बच्चों के पार्क में खानाबदोश का अड्डा आदि से गया गांधी मैदान का हाल , बेहाल है।

अन्य समाचार