अनिल मिश्र / पटना
अति प्राचीन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला मोक्ष एवं ज्ञान की धरती, भगवान विष्णु- बुद्ध नगरी गया जी का विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को अंतरराष्ट्रीय मेला घोषित करते हुए, इसकी बेहतर तैयारी करने की मांग राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन, गया नगर निगम से कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मांग किया है। इस संबंध में मांग करने वालों में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, प्रद्युम्न दुबे, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया आदि ने कहा कि विश्व के लगभग 120 करोड़ सनातनियों के पूर्वजों की मोक्ष पूजा, पिंडदान करने 15 दिनों तक संपूर्ण विश्व के सनातनी गयाजी आते हैं, जिसे अंतरराष्ट्रीय मेला घोषित करने की मांग वर्षो से की जा रही है, परंतु अभी तक इसे राज्य स्तरीय मेला तक ही सीमित रखना न्याय पूर्ण नहीं है। इस बीच इन सभी नेताओं ने सभी 54 वेदीयो को बेहतर बनाने, रेल्, सड़क, वायु मार्ग की अंतर्राष्ट्रीय सुविधा, साहित सभी चीजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करने की मांग दोहराई है। गया संक्रमण अस्पताल परिसर में 265 कमरा युक्त तीर्थयात्री भवन का भी निर्माण समय पर पूरा नहीं हुआ आदि कई चीज़ों को उपलब्ध कराने कि भी मांग की है, ।
