सामना संवाददाता / मुंबई
कॉकरोच जनता पार्टी अब सब कुछ छोड़कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पीछे पड़ने वाली है। इसका ऐलान दीपके और दास ने कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी विवाद के बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली में बड़ी प्रेस कॉन्प्रâेंस करने का एलान किया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी विवाद के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली में बड़ी प्रेस कॉन्प्रâेंस करने का एलान किया है। सीजेपी के सह संयोजक सौरव दास ने एक्स पोस्ट में प्रेस कॉन्प्रâेंस की जानकारी देते हुए लिखा, ‘इलेक्शन कमीशन ठीक करो।’ वहीं सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने लिखा-‘Gyanesh, it’s done bro!’ दल के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त समेत ईसीआई पर निशाना साधे हुए हैं। अभिजीत दीपके ने `एक्स’ पोस्ट में प्रेस कॉन्प्रâेंस की जानकारी देते हुए लिखा, ‘कल दिल्ली में बड़ी और महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्प्रâेंस करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर तंज भरे अंदाज में लिखा, ‘Gyanesh, it’s done bro!’ इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद सीजेपी ने अपने तेवर दिखाएं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्वाचन आयोग के दो आयुक्तों सुखबीर संधू और विवेक जोशी ने बीते १० महीनों में आयोग के फैसलों पर १४ बार लिखित आपत्तियां दर्ज कीं।
