मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिदिल्ली धमाके में प्राणोत्सर्ग करने वाले नागरिकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि ...अभाविप...

दिल्ली धमाके में प्राणोत्सर्ग करने वाले नागरिकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि …अभाविप ने की सरकार से दोषियों पर सख्त एक्शन की मांग

सामना संवाददाता/सुल्तानपुर

दिल्ली ब्लास्ट में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को कुशनगरी सुल्तानपुर में बुधवार की शाम भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । अभाविप के नगर अध्यक्ष डा.वीरेंद्र गुप्ता और नगर मंत्री राज मिश्र से कहा कि सरकार से इस आतंकी हमले की जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और पीड़ितों को न्याय मिल सके। इस अवसर पर परिषद प्रांत उपाध्यक्ष डा. संतोष सिंह अंश, जिला संयोजक तेजस्व पाण्डेय , शिखर पाठक, अखिल,सचिन मौर्य, राज यादव, प्रवीण भार्गव,सुंदरम शाहू, लक्ष्मीकांत यादव,हर्ष श्रीवास्तव,ओम मिश्र,पीयूष जायसवाल,अभिषेक यादव, तुषार सोनी,अरूणेश पटेल आदि मौजूद रहे।

अन्य समाचार