डॉ. कमलकान्त उपमन्यु
मथुरा। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु लगभग प्रात: 10 बजे वृन्दावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंची। वृन्दावन रोड रेलवे स्टेशन पर महामहिम का स्वागत मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग लक्ष्मी नारायण चौधरी, महापौर विनोद अग्रवाल, लै. जनरल वी. हरिहरन (अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, 1 कोर मथुरा), महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद नरेश पाल सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल, एफ (पी) टीएसी, सीडीआर, 8 टीएसी कैप्टन शिवम मनचंदा, जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा किया गया। वृन्दावन रोड रेलवे स्टेशन से महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने हेतु रवाना हुई। महामहिम बांके बिहारी जी मंदिर के निकट बनी पार्किंग पहुंची, जहाँ से गोल्फ कार्ट के माध्यम से श्री बांके बिहारी जी मन्दिर को प्रस्थान किया।
बांके बिहारी मन्दिर में महामहिम ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने ठा० बांके बिहारी का आर्शीवाद प्राप्त किया। ठॉ० श्री बांके बिहारी मन्दिर में चन्दन कोठरी की देहरी पर इत्र सेवा की। उन्होंने सम्मान कुंज बिहारी अष्टक एवं दीप प्रज्जवलन किया। बांके बिहारी के दर्शन के समय दिनेश गोस्वामी, विजय कृष्ण गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, फैन्की गोस्वामी, शैलेन्द्र गोस्वामी तथा श्रीवर्धन गोस्वामी उपस्थित रहे। महामहिम को गोस्वामियों एवं ठाकुर बांके बिहारी मन्दिर हाई पावर्ड मैनेजमेन्ट कमेटी वृन्दावन, मथुरा के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) उच्च न्यायालय इलाहाबाद अशोक कुमार ने ठाकुर श्री बांके बिहारी जी की आकर्षक स्मृति चिन्ह भेट की।
बांके बिहारी के दर्शन के उपरान्त सभी लोग गोल्फ कार्ट के माध्यम से श्री निधिवन पहुँचे। जहां पर तुलसी वन के हरे भरे वृक्षों का दर्शन किया। श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ललिता कुण्ड के दर्शन किए, बांके बिहारी के प्राकट्य स्थल पर कमल की माला एवं पुष्प अर्पण किये। उन्होंने रंग महल में राधारानी को श्रृंगार अर्पण किया, जिसमें चादर, साड़ी, 16 श्रृंगार, लडडू, पान, इत्र आदि था। उन्होंने रास मण्डल में इत्र व पुष्प अर्पण किये। वंशीचोरी राधारानी में चुनरी अर्पण तथा चरण पादुका पर इत्र व पुष्प अर्पण किया। महामहिम को वंशी प्रसादी के रूप में प्रदान किया गया। स्वामी हरिदास समाधि पर इत्र सेवा, चुनरी व हरिदासी अर्पण किया। निधिवन के मुख्य सेवायत भीकचन्द गोस्वामी व रोहित गोस्वामी ने महामहिम को ललिता कुण्ड से लेकर स्वामी हरिदास समाधि तक सभी स्थलों का महत्व, निधिवन की प्राचीनता एवं पौराणिकता से अवगत कराया।
श्री निधिवन दर्शन के पश्चात महामहिम सुदामा कुटी पहुँची। सुदामा कुटी वृन्दावन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्वागत सुतीक्ष्ण दास महाराज, अमरदास महाराज, नारायण दास अग्रवाल, व्यासदेवा महन्त जी एवं मोहन कुमार शर्मा द्वारा किया गया। महामहिम जी के मन्दिर में प्रवेश करते ही वेद पाठकों द्वारा स्वस्तिवाचन एवं मंगलाचरण किया गया। 16 ब्राहमणों द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया। उन्होंने एक पेड मां के नाम के अन्तर्गत परिसर में पारिजात का वृक्ष लगाया। कार्यक्रम में महामहिम जी ने श्रीमते रामानन्दाचार्याय नम: सदगुरूदेव भगवान अनन्त श्री विभूषित वैष्णव कुलभूषण गौ-संत सेवा श्री महन्त श्री सुदामा दास जी महाराज की भजनकुटी का लोकार्पण किया। महामहिम जी के साथ सुदामा कुटी के पूज्य संतों ने एक सामूहिक छवि चित्र ली। छवि चित्र में 51 संत मौजूद रहे। सुदामा कुटी में महामहिम द्वारा गौ पूजन किया गया। महामहिम ने बछिया को चुनरी व माला पहनायी एवं टीका किया। उन्होंने बछिया को गुड खिलाया। महामहिम ने मन्दिर में कौशल किशोर भगवान के दर्शन किये। महामहिम ने परिसर में मन्दिर में विधिविधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान जी को पुष्प एवं माला अर्पण किया। महामहिम को कुटिया के पौराणिक महत्व का वर्णन मुख्य महाराज सुतीक्ष्ण दास महाराज द्वारा किया गया।
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने होलीगेट क्षेत्र स्थित श्री कुब्जा कृष्ण मन्दिर के दर्शन किये। मन्दिर में ज्योत्सना एवं अदिति चतुर्वेदी द्वारा महामहिम का स्वागत किया गया। महामहिम ने श्री कुब्जा कृष्ण मन्दिर में विधिविधान से पूजा अर्चना की। आशीष चतुर्वेदी एवं बालकृष्ण चतुर्वेदी द्वारा मन्दिर में पूजा अर्चना कराई गई। महामहिम को मुख्य महन्त बी०बी० चतुर्वेदी द्वारा श्री कुब्जा कृष्ण मन्दिर की पौराणिकता एवं इतिहास से अवगत कराया गया।
महामहिम श्रीकृष्ण जन्मस्थान मन्दिर पहुँची। केशव देव जी मन्दिर के दर्शन किये तथा विधिविधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने योग माया मन्दिर तथा गर्भगृह मन्दिर में पूजा की और आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके उपरान्त महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भागवत मन्दिर के दर्शन किये। भागवत मन्दिर में मंत्रोच्चारण के साथ महामहिम ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके साथ ही महामहिम ने जगन्नाथ मन्दिर के दर्शन किये। मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग लक्ष्मी नारायण चौधरी जी ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महामहिम को श्री राधा कृष्ण की सुन्दर मूर्ति भेंट की। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मन्दिर प्रबंधन द्वारा महामहिम को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मन्दिर प्रबंधन से अनुराग डालमिया, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी एवं कपिल शर्मा मौजूद रहे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मन्दिर के दर्शन के उपरान्त महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुँची, जहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मा० मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग लक्ष्मी नारायण चौधरी, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, विधायक मांट राजेश चौधरी, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, विधायक मथुरा श्रीकांत शर्मा, विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह, एमएलसी योगेश चौधरी, एमएलसी ओमप्रकाश सिंह, उ०प्र० ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, उपाध्यक्ष मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण / मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा० अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री सुरेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार, उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, सचिव मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरणअरविन्द कुमार द्विवेदी, ओ०एस०डी० प्रसून्न द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंहद्व नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
————
