मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनाहिंदी का हो बोलबाला

हिंदी का हो बोलबाला

जीवन को हिंदी का आधार दीजिए
हिंदी का हिंदी में प्रचार कीजिए।
हिंदी का हो बोलबाला सारे देश में
नेक काम ये मेरी सरकार कीजिए।
मातृभाषा से खूब प्यार कीजिए
पर हिंदी बोलने से न इनकार कीजिए।
विदेशी भाषाओं का ज्ञान अच्छी बात है
पर अपनी ‘हिंदी लिपि’ को स्वीकार कीजिए।
हिंदी, हिंद में बोली जाए, प्रयास कीजिए
अंग्रेजी बोल, न हिंदी का ‘परिहास’ कीजिए।
हिंदी सिनेमा वालों आप हिंदी में बोलिए
यश पाल हिंदी से अंग्रेजी के हो लिए!
क्रिकेटर भी नि:स्संदेह हिंदी अच्छी जानते हैं
परंतु बतियाने इंग्लिश, अपनी शान मानते हैं।
हिंदूवादियों हिंदी का सत्कार कीजिए
‘उपकार’ नहीं हिंदी को ‘अधिकार’ दीजिए।
राष्ट्रभाषा हिंदी हो करार कीजिए
विश्व को हिंदी का उपहार दीजिए।
-त्रिलोचन सिंह अरोरा

अन्य समाचार