मुख्यपृष्ठसमाचारधर्मांतरण रोकने को हिंदू जनजागृति जरूरी: रामरतन दास

धर्मांतरण रोकने को हिंदू जनजागृति जरूरी: रामरतन दास

राजेश सरकार
प्रयागराज। धर्मांतरण रोकने के लिए हिंदू जनजागृति जरूरी है। अरैल संगम तट स्थित फलाहारी बाबा आश्रम के रामरतन दास महाराज ने रविवार को आयोजित हिंदू महासम्मेलन में यह बात अपने सम्बोधन में कही। प्रयागराज के यमुना बस्ती में एक अतिथि गृह में हुए सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे थे। फलाहारी बाबा आश्रम के रामनामी संत ने कहा कि जनजागरण से ही हिंदुत्व की रक्षा होगी। अन्य धर्मों को अपनाने वाले हिन्दुओं को समझने और समझाने की जरूरत है कि सनातन संस्कृति व धर्म ही सर्वोपरि है। नादानी में वे अपने धर्म का विनाश कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए वर्तमान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन बेहद कारगर सिद्ध होगा। महामंडलेश्वर मृत्युंजय महाराज ने कहा कि धर्म पलायन को रोकने के लिए हिंदू सम्मेलन सराहनीय प्रयास है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर फलाहारी बाबा आश्रम के रामनामी बाबा 1008 राम रतन दास जी महाराज, महामंडलेश्वर मृत्युंजय महाराज, रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय की प्रोफेसर हर्षिता, विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्पेंद्र सिंह एवं समाजसेवी व सैमस्टार स्कूल के प्रबंधक ज्ञानेश्वर तिवारी ने सम्मेलन में विचार व्यक्त किए। इनके अलावा संगम नगरी के सुप्रसिद्ध भजन गायक मिश्र बंधु की प्रस्तुतियों ने सम्मेलन में उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष नैनी एवं पार्षद राकेश जायसवाल के नेतृत्व में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। सम्मेलन का प्रारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप जलाकर हुआ। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के सम्मान में उनको अंगवस्त्र धारण कराया गया। सम्मेलन में भाजपा नेता घनश्याम जायसवाल, नरसिंह, अजय श्रीवास्तव, राजन शुक्ला रामजी मिश्रा एवं दिलीप जायसवाल का योगदान सराहनीय रहा।

अन्य समाचार