आर्सेनल की चर्चित महिला फैन और एडल्ट कंटेंट क्रिएटर अराबेला मिया एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। स्टेडियम में बॉडी पेंट पहनकर पहुंचने की वजह से अक्सर वायरल रहने वाली अराबेला ने इस बार ऐसा खुलासा किया है, जिसने गॉसिप गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने बताया कि फीफा वर्ल्ड कप के दौरान एक इंग्लैंड पैâन ने उनसे बातचीत शुरू की और फिर दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे डेटिंग तक पहुंच गई। अराबेला के मुताबिक, पहली मुलाकात के बाद वह पैâन उनके साथ बोस्टन से न्यूयॉर्क तक भी गया और दोनों ने साथ में कई यादगार पल बिताए। और पहली मुलाकात में ही दोनों के बीच `सबकुछ’ हो गया था। उन्होंने मुस्कुराते हुए इस पूरे अनुभव को `दिलचस्प और मजेदार’ बताया। अराबेला पूरे टूर्नामेंट के दौरान इंग्लैंड टीम को सपोर्ट करती रहीं और सोशल मीडिया के लिए लगातार कंटेंट भी बनाती रहीं। दिलचस्प बात यह रही कि स्टेडियमों में बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रशंसक उन्हें पहचानने लगे थे। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई। हालांकि, इस दौरान उन्हें एक गलतफहमी का भी सामना करना पड़ा, जब कुछ लोगों ने उन्हें लेकर गलत धारणाएं बना ली थीं। अराबेला पहले भी आर्सेनल के मैचों में बॉडी पेंट पहनकर पहुंचने के कारण कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं। लेकिन इस बार खेल से ज्यादा चर्चा उनकी नई डेटिंग स्टोरी की हो रही है। सोशल मीडिया पर पैंâस भी इस रोमांटिक किस्से को लेकर खूब बातें कर रहे हैं।
