मजेदार बात यह है कि इसके लिए एक साइट बनाई गई है, जिसपर गिफ्ट की कीमत सहित दान के लिए राशि का जिक्र है।
स्ट्रिक्टली के एक पेशेवर डांसर को महिला के रूप में लोगों को पहचानना मुश्किल हो गया।
कितना हास्यास्पद है और कितना विचारणीय कि अपनी ही शादी के लिए आमंत्रित मेहमानों से शादी का खर्च वसूलने का शानदार प्लान बनाया। शादी तो शादी अपने हनीमून तक के व्यय को सेट करने की प्लानिंग है और वो भी ऐसी वैसी कोई हस्ती नहीं बल्कि एक रगबी का मशहूर खिलाड़ी तो दूसरी मशहूर अभिनेत्री द्वारा। जी हां, पूर्व रग्बी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डैनी सिप्रियानी और उसकी अमेरिकी टीवी अभिनेत्री मंगेतर ने अपनी शादी का खर्च मेहमानों से उठाने के लिए ऑनलाइन अपील की है। डैनी, ३८ साल के, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अपने खेल करियर के दौरान ४ मिलियन पाउंड कमाए थे और अन्ना-लिन मैककॉर्ड, ३९ साल की, लोगों को ७५ पाउंड (१०० डॉलर) से लेकर ४५० पाउंड (६०० डॉलर) तक कुछ भी दान करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। मजेदार बात यह है कि इसके लिए एक साइट बनाई गई है, जिसपर गिफ्ट की कीमत सहित दान के लिए राशि का जिक्र है। कम राशि विवाह लाइसेंस के लिए इस्तेमाल की जाएगी, जबकि अधिक राशि २२ अगस्त को लॉस एंजिल्स में उनके खास दिन पर फूलों या केक के लिए इस्तेमाल की जाएगी। अनुरोधित नकद दान को छोड़कर कुल राशि ह्व१०,६६० (१४,२००डॉलर ) है। हॉलीवुड के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, ‘मेहमानों से अपनी शादी का खर्च उठाने के लिए कहना बेहद भद्दा और अरुचिकर है – खासकर इस शहर में।’ यह सब हाल ही में अपनी ‘हनीफंड’ गिफ्टिंग वेबसाइट की सूची में अभिनेत्री ने जारी की है, जिसमें दोस्तों से ‘हमारे सपनों की शादी और हनीमून का अनुभव बनाने में हमारी मदद करने’ के लिए पैसे देने का अनुरोध किया गया है।
पहचान कौन? ड्रेग लुक में फंसे लोग
दर्शक समझ ही नहीं पाए कि वो कौन है? सिर्फ यह जाना कि कोई खूबसूरत लड़की शानदार डांस कर रही है। कई तो इस लड़की के दीवाने हो चले थे, मगर कोई नहीं जान पाया कि वो है कौन? जी हां, स्ट्रिक्टली के एक पेशेवर डांसर को महिला के रूप में लोगों को पहचानना मुश्किल हो गया। पिछले साल जनता के मत जीतने के बाद इस फनकार ने करेन कार्नी के साथ ग्लिटरबॉल ट्रॉफी उठाई थी। मेकअप आर्टिस्ट जेसी ओ’लेरी ने इंस्टाग्राम पर ये शानदार तस्वीरें पोस्ट कीं और वैâप्शन में लिखा, ‘अनुमान लगाइए कौन है? दरअसल, यह कोई लड़की नहीं बल्कि ३३ वर्षीय कार्लोस गु थे। काले रंग की मधुमक्खी के छत्ते जैसी विग और गहरे गले वाली काली पोशाक में वो बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहे थे। आंखों पर ग्लैमरस स्मोकी लुक, शार्पली डिफाइंड ब्लैक विंग्ड आईलाइनर और घनी पलकों के साथ, यह स्टार ड्रैग लुक में बेहद शानदार लग रहा था। प्रशंसकों ने तुरंत टिप्पणी करना शुरू कर दिया और एक ने लिखा, ‘वाह, उनका मेकअप शानदार है।’ बता दें कि कार्लोस ने कई डांस पुरस्कार प्राप्त किए हैँ। वे जानेमाने डांसर तो हैं ही साथ ही एक अभिनेता भी है।
-सीमा श्रीवास्तव
