…पुलिस ने हटवाया!
विक्रम सिंह / सुल्तानपुर
इंदौर सहित देश के विभिन्न शहरों की तरह कुशनगरी सुल्तानपुर में भी ‘आई लव यू मोहम्मद’ के पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। हालांकि धार्मिक सद्भाव न बिगड़े इसलिए एहतियात बरतते हुए सुल्तानपुर पुलिस शहर के मिश्रित आबादी वाले मुस्लिम बहुल अन्नू चौराहा पर लगाया गया ये बैनर देर रात हटवा दिया। जिसके चलते काफी देर तक गहमागहमी रही। बड़ी भीड़ मौके पर आ पहुंची लेकिन पहले से ही सचेत पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।
घटनाक्रम के अनुसार, शहर के चौक इलाके से सटा हुआ है खैराबाद का अन्नू चौराहा। यह इलाका दशकों से यहां मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने से संवेदनशील रहा है। यहां मंगलवार की शाम कुछ लोगों ने ‘आई लव मोहम्मद’ का बैनर बीच चौराहे पर रस्सी से बांधकर लटका दिया। जिसके चलते नगर का सौहार्द्र बिगड़ने की आशंका से अफसर चौकन्ने हो उठे। नागरिक समितियां भी सक्रिय हो उठीं। चूंकि दुर्गापूजा महोत्सव भी प्रारंभ हो चुका है अतः पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों ने इसे तत्काल हटवाने का निर्णय लिया। देर रात नगर कोतवाली की फोर्स पयागीपुर पुलिस चौकी इंचार्ज यशवंत द्विवेदी, शास्त्रीनगर चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव के साथ मौके पर पहुंची। शहर के बड़े अफसर भी साथ थे। जिनकी मौजूदगी में देररात बैनर हटाया गया। इसकी सूचना फैली तो रात में ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर आ पहुंचे। विवाद की आशंका पर नगर पुलिस ने जमा भीड़ से वार्ता की।
जिसके बाद भीड़ को समझा बुझाकर तितर बितर किया जा सका
