जाह्नवी कपूर का फिल्म ‘देवरा’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़ा एक मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बवाल मच गया है। वीडियो को लेकर उनके को-स्टार जूनियर एनटीआर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस हरकत को बेहद घिनौना और शर्मनाक बताते हुए साफ कर दिया कि मामला अब सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहेगा। जूनियर एनटीआर ने कहा कि एआई का दुरुपयोग कर किसी महिला की इस तरह छवि बिगाड़ना बेहद गंभीर है। उन्होंने वीडियो बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ हर संभव कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं, अभिनेता ने लोगों से भी अपील की कि ऐसे वीडियो को न देखें, न शेयर करें और न ही प्रतिक्रिया दें। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से एआई के गलत इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई और कड़े नियम बनाने की मांग की है।
