मुख्यपृष्ठग्लैमर‘लीड रोल चाहिए तो...’ नतालिया ने खोला बॉलीवुड का काला राज

‘लीड रोल चाहिए तो…’ नतालिया ने खोला बॉलीवुड का काला राज

‘बिग बॉस १९’ से चर्चा में आईं एक्ट्रेस नतालिया जानोसजेक ने इंडस्ट्री के उस राज पर बात की है, जिस पर अक्सर पर्दा पड़ा रहता है। यूट्यूब चैनल ‘मिसफिट ह्यूमन्स’ से बातचीत में नतालिया ने कास्टिंग काउच को लेकर अपना अनुभव साझा किया। नतालिया के मुताबिक, भारत में अपनी शुरुआती फिल्मों के दौरान उनकी मुलाकात एक डायरेक्टर से हुई थी। बातचीत के दौरान डायरेक्टर ने उनसे कहा कि बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों ने लीड रोल पाने के लिए ‘सही इंसान’ के साथ सोने का रास्ता अपनाया है। बस फिर क्या था, नतालिया ने भी साफ कर दिया कि वह अपनी पहचान अपने काम से बनाएंगी। मजेदार बात यह रही कि उनकी बात सुनकर डायरेक्टर हंसने लगा। नतालिया ने कहा कि वह किसी को जज नहीं करतीं, लेकिन उनके लिए अपनी नजरों में सम्मान बनाए रखना ज्यादा जरूरी है। उनका साफ कहना है कि जिंदगी में शॉर्टकट नहीं, मेहनत से आगे बढ़ना है।

अन्य समाचार