अनिल मिश्र / पटना
महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारतरत्न, प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी की 120 वीं जयंती गया जी शहर के हृदय स्थल चौक स्थित इनके प्रतिमा स्थल के समक्ष मनाई गई। सर्वप्रथम इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण के पाश्चात्य उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर उपस्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, सुनील कुमार पासवान, धर्मेन्द्र कुमार निराला, नंद लाल यादव, प्रमोद यादव, संजय सिंह, विजय दूबहालिया, जय प्रकाश पांडे उर्फ लल्लू पांडे, आदि ने कहा कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 1971 के युद्ध में बंग्लादेश का गठन हुआ और 1974 में भारत ने देश का पहला परमाणु परीक्षण किया, 1969 में 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण और 1971 में प्रीवि पर्स की समाप्ति जैसे बड़े फैसले लिए गए। हरित क्रांति को सरकारी समर्थन, गरीबी हटाओ का नारा, 1967 का 10 सूत्रीय कार्यक्रम भी इंदिरा गांधी के राजनीतिक सफर के अहम पडाव रहे। नेताओं ने कहा कि बिहार राज्य के गया जी में स्थापित इनके कास्य प्रतिमा जो 1972 में तमिलनाडु के शिल्पकार द्वारा निर्मित तथा अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल कार्यालय से प्राप्त है, जो गया जी हृदय स्थल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल के ठीक बगल में स्थापित है।
