रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायक सुनील प्रभु ने सोमवार 10 नवंवर को महानगरपालिका अधिकारियों के साथ गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड का निरीक्षण कर हबाले आदिवासी पाड़ा में रहने वाले नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, शिवसेना विधायक, विभागप्रमुख तथा पूर्व महापौर सुनील प्रभु ने 10 नवंबर सोमवार को मनपा अधिकारियों के साथ गोरेगांव से मुलुंड तक बनने वाले लिंक रोड का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में महानगरपालिका का सड़क विभाग, पुल विभाग तथा परिरक्षण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड के जनरल अरुण कुमार वैद्य मार्ग पर रत्नागिरी होटल से लेकर फिल्म सिटी गेट तक जाने वाले उड़ान पुल को लेकर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा कर उन्हें निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुंबई महानगरपालिका द्वारा शुरू किए गए कार्य का शुभारंभ विधायक सुनील प्रभु के हाथों किया गया। इस अवसर पर पूर्व उप महापौर सुहास वाडकर, पूर्व नगरसेवक तुलसीराम शिंदे, शाखाप्रमुख संपत मोरे तथा महानगरपालिका के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
