मुख्यपृष्ठस्तंभतहकीकात : २०२५ की १० दगाबाज बीवियां!.. बेवफाई, रुसवाई और हत्या से...

तहकीकात : २०२५ की १० दगाबाज बीवियां!.. बेवफाई, रुसवाई और हत्या से सुर्खियों में रहा बीता साल

फिरोज खान

गुजरा साल दगाबाज बीवियों की बेवफाई, रूसवाई और कत्ल से सुर्खियों में रहा। किसी ने नीले ड्रम में पति की लाश दफना दी तो किसी ने टाइल्स के नीचे। एक पत्नी ने खूनी हनीमून मनाकर तहलका मचा दिया। हद तो तब हो गई, जब एक पत्नी ने भरोसे का कत्ल कर पति के टूकड़े-टूकड़े कर फिंकवा दिया। यूं तो जालिम पत्नियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया, लेकिन १० पत्नियों की खौफनाक वारदातों ने पूरे देश में हलचल मचा दी।
सबसे पहले बात करते हैं जालिम मुस्कान की, जिसने अपने नशेड़ी, सनकी और जादू टोना करनेवाले प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला और उसकी लाश को नीले ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट का प्लास्टर कर दिया। इतना ही नहीं, पति की हत्या करने के बाद प्रेमी संग हनीमून मनाने निकल गई। दूसरी घटना सोनम से जुड़ी हुई है। किसी का विश्वासघात करके बेरहमी और क्रूरता से कत्ल किया जा सकता है वैसी मौत सोनम ने राजा को दी।
हंसते-मुस्कुराते शादी की तैयारियां, खुशी-खुशी रस्मों की अदायगी और उसी में खूनी हनीमून की तैयारी। पति की मोहब्बत, भरोसे की आवाज मेघालय की गहरी खाई में गुम हो गई। उत्तर प्रदेश के औरैया में प्रगति ने शादी के १५ दिन बाद ही पति की हत्या की सुपारी दे डाली। ताज्जुब इस बात का है कि प्रगति को मुंह दिखाई में जो पैसे मिले थे, वही पैसे उसने सुपारी किलर को दिए। दिल्ली के उत्तम नगर में रहने वाली सुष्मिता ने पति को पहले नींद की गोलियां दीं। गोलियां बेअसर हो गर्इं तो सुष्मिता ने इलेक्ट्रिक शॉक देकर पति को मार डाला। हैरानी की बात यह है कि मर्डर की लाइव तस्वीरें वह अपने प्रेमी को शेयर करती रही। चैटिंग में सुष्मिता ने कहा, ‘काम तमाम हो गया।’ बिहार के औरंगाबाद में रहने वाली गुंजा ने बेहयाई, भरोसा और नाजायज मोहब्बत की सारी हदें पार कर दीं। प्रेमी फूफा ने सुपारी दी, गुंजा ने इशारा किया और शूटर ने गोली दाग दी। कर्नाटक में पत्नी ने पति की आंखों में मिर्ची पावडर झोंका और चाकू गोदकर उसकी नृशंस हत्या कर दी। नालासोपारा में पत्नी ने अपनी ६ साल की बेटी के सामने प्रेमी के साथ मिलकर पति के टुकड़े कर दिए और शव को किचन में दफनाकर उपर से टाइल्स लगा दिया। पति से अलग रहने वाली पत्नी मालाड-पूर्व के कारोबारी पति को एक लॉज में ले गई। पति को खाने में नशे की दवा मिलाकर बेहोश किया और चाकू से पति का गला रेत दिया। पत्नी इतनी शातिर थी कि अपना मोबाइल राजस्थान के घर पर छोड़ दिया था और मुंबई में पति की हत्या करने के बाद वह फ्लाइट से भाग गई थी।

अन्य समाचार