मुख्यपृष्ठखेलपिच नहीं, सड़क है

पिच नहीं, सड़क है

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के मैदान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में साउथ अप्रâीका ने पहली पारी में ४८९ रन बना लिए। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने २९.१ ओवर में ११५ रन देकर चार विकेट झटके, लेकिन उन्हें पिच से ज्यादा मदद नहीं मिली। कुलदीप ने प्रेस कॉप्रâेंस में कहा कि गुवाहाटी की पिच बिल्कुल ‘सड़क जैसी’ है, जो न स्पिनरों और न ही तेज गेंदबाजों के लिए मददगार है। उन्होंने बताया कि कोलकाता की पिच अलग थी, लेकिन यहां गेंदबाजों के लिए चुनौती ज्यादा है। कुलदीप ने माना कि साउथ अप्रâीका की मजबूत साझेदारी ने भारतीय टीम को दबाव में डाल दिया, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में यही अनुभव है और इसका आनंद लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगली बार उन्हें बेहतर विकेट मिलने की उम्मीद है।

अन्य समाचार