मुख्यपृष्ठनए समाचार`न्याय के लिए दर-दर भटक रही हूं... अब सोच रही हूं आत्महत्या...

`न्याय के लिए दर-दर भटक रही हूं… अब सोच रही हूं आत्महत्या कर लूं!’

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

उन्नाव रेप पीड़िता देर रात को अचानक बसंत कुंज थाने पहुंची। वे यहां १६ अप्रैल को दी गई शिकायत का संज्ञान लेने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी सोशल मीडिया आईडी को हैक कर एआई के जरिए मेरी और मेरे ससुराल की पहचान को उजागर कर गलत कमेंट्स लिखे जा रहे हैं। एआई से मेरी फोटो का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं और मेरे ससुराल वाले डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पुरानी शिकायत का संज्ञान लेने आई हुई थी। इस शिकायत का अभी तक न ही यूपी पुलिस और न ही दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने संज्ञान लिया।
पीड़िता का कहना है कि मैं कई साल से न्याय के लिए दर-दर भटक रही हूं। मुझे इस दुनिया में जीने नहीं दिया जा रहा। कुलदीप सेंगर ने मेरा बलात्कार किया, लेकिन उसके समर्थक मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। मुझे इतना प्रताड़ित किया जा रहा है कि मैं आत्महत्या करने पर मजबूर हो रही हूं।
उन्नाव रेप पीड़िता ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो मैं धरने पर बैठूंगी। वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में उन्नाव रेप पीड़िता ने कहा कि मैं एक साल से भटक रही हूं।

अन्य समाचार