मुख्यपृष्ठधर्म विशेषजीवन दर्पण : कालसर्प योग की पूजा से जीवन में पाएं सुख-शांति!

जीवन दर्पण : कालसर्प योग की पूजा से जीवन में पाएं सुख-शांति!

डॉ. बालकृष्ण मिश्र
काशी के सुप्रसिद्ध ज्योतिर्विद
विद्यावारिधि (पी.एच.डी-काशी)

गुरुजी, मुझे अपने कार्य में सफलता नहीं मिल रही है इसके लिए कोई उपाय बताएं?
-प्रकाश शिर्के
(जन्म:१३ सितंबर १९८०, प्रात: ५:४५ मलाड-मुंबई)
प्रकाश जी, आपका जन्म शनिवार के दिन चित्रा नक्षत्र के चतुर्थ चरण में हुआ है। आपकी राशि तुला तथा लग्न सिंह है। सिंह लग्न के जातक सामान्यत: परिश्रमी, नेतृत्व क्षमता वाले और मेधावी माने जाते हैं। आपकी कुंडली में लग्न पर अष्टम एवं पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति की स्थिति के कारण शिक्षा और ज्ञान का अच्छा योग है। राशि से द्वादश भाव में दशम भाव के स्वामी शुक्र के साथ राहु की स्थिति से शेषनाग कालसर्प योग का निर्माण हो रहा है, जिससे अनावश्यक खर्च और प्रगति में रुकावट के संकेत मिलते हैं। वर्तमान में शनि महादशा एवं सूर्य अंतर्दशा के प्रभाव को देखते हुए वैदिक विधि से शेषनाग कालसर्प योग शांति पूजा कराना तथा संपूर्ण जीवन दर्पण बनवाना लाभकारी माना जाता है।
क्या मेरी कुंडली में कालसर्प योग है, अगर है तो उसके लिए क्या उपाय करने चाहिए?
-शुभम तिवारी
(जन्म:२५ नवंबर २०००, दिन: २:५५, दादर-मुंबई)
शुभम जी, आपका जन्म शनिवार के दिन विशाखा नक्षत्र के चतुर्थ चरण, वृश्चिक राशि तथा अमावस्या तिथि में हुआ है। अमावस्या के कारण चंद्रमा क्षीण प्रभाव में है। लग्न के आधार पर आपकी कुंडली मीन लग्न की बनती है और पंचम भाव का स्वामी चंद्रमा नीच राशि में भाग्य भाव में स्थित होने से शिक्षा तथा मानसिक एकाग्रता में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। वर्तमान में बुध महादशा प्रभावी है। ऐसे में योग्य आचार्य के मार्गदर्शन में वैदिक विधि से कालसर्प योग शांति पूजा कराना आपके लिए लाभकारी और शुभ फलदायी माना गया है।
गुरुजी, मैं व्यापार करूंगा अथवा नौकरी, मेरी कुंडली में क्या है, कृपया बताएं।
-अक्षत चौधरी
(जन्म:३० अप्रैल २००९, रात्रि ११:५५, सांताक्रुज-मुंबई)
अक्षत जी, आपका जन्म गुरुवार के दिन हुआ है। लग्न के आधार पर आपकी कुंडली धनु लग्न की तथा राशि कर्क बनती है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा अष्टम भाव में केतु के साथ स्थित हैं। करियर का विचार दशम भाव से किया जाता है, जिसके स्वामी बुध आपकी कुंडली में छठे भाव में स्थित हैं। आपकी कुंडली में कुलिक कालसर्प योग भी बन रहा है, जिसकी वैदिक विधि से शांति पूजा कराना तथा संपूर्ण जीवन दर्पण बनवाना लाभकारी रहेगा।

अन्य समाचार