मुख्यपृष्ठसमाचारएशिया कप में भारत की पाकिस्तान पर जीत के लिए काशीवासियों ने...

एशिया कप में भारत की पाकिस्तान पर जीत के लिए काशीवासियों ने उतारी मां गंगा की आरती और बाबा विश्वनाथ से की प्रार्थना

उमेश गुप्ता / वाराणसी

काशी के पौराणिक राजेंद्र प्रसाद घाट पर एशिया कप क्रिकेट में पाकिस्तान टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए काशीवासियों ने आरती उतार मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद मांगा। वहीं, भारत माता और भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर, क्रिकेट किट, बैट लेकर राष्ट्रध्वज के साथ लोगों ने आरपी घाट पर पाकिस्तान पर भारतीय टीम की जीत का शंखनाद किया‌। इस दौरान भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा, हिंदुस्थान जीतेगा के गगन भेदी उद्घोष से घाट का परिसर गूंज उठा। राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे राजेश शुक्ला ने कहा कि क्रिकेट भारतीयों का प्रिय खेल है। भारतीय क्रिकेट टीम ने कई मर्तबा पाकिस्तान को हराया है‌। ऑपरेशन सिंदूर की विजय के बाद खेल में भारतीय टीम की जीत हमारा मनोबल और हौसला बढ़ाएगी। भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को हराकर आगे बढ़े इसके लिए हमने मां गंगा और बाबा विश्वनाथ की आरती उतार कर आशीर्वाद मांगा है‌। वहीं, 140 करोड़ भारतीयों की आशा और निगाहें भारतीय क्रिकेट टीम पर है। भारतीय क्रिकेट टीम विजेता हो, देवाधिदेव महादेव और मां गंगा से आशीर्वाद की कामना है।

अन्य समाचार