मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनासंपादक के नाम पत्र : सफाई न होने से रहिवासी परेशान

संपादक के नाम पत्र : सफाई न होने से रहिवासी परेशान

‘दोपहर का सामना’ के माध्यम से मैं मनपा एम/ पूर्व वार्ड कार्यालय के घनकचरा विभाग का ध्यान गोवंडी के वार्ड क्र. १३६ के कमला रामन नगर की ओर आकर्षित करना चाहता हूं, जहां मनपा की लापरवाही के चलते पूरे क्षेत्र में गंदगी का साम्राज्य पैâला हुआ है। फिर चाहे वो सड़क हो या नाला, यहां सफाईकर्मी नजर ही नहीं आता। हालांकि, इस क्षेत्र में मनपा सफाईकर्मियों के अलावा कई दत्तक बस्ती संस्थाएं भी हैं, लेकिन यह क्षेत्र खुद अपनी बेबसी पर आंसू बहाता नजर आता है। मनपा के घनकचरा विभाग की लापरवाही के चलते न तो सड़कों पर झाड़ू लग रही है और ना ही नालों और गटरों की सफाई हो रही है। सफाई न होने से स्थानीय रहिवासियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। मनपा के संबंधित अधिकारियों से मेरी विनती है कि वो क्षेत्र की साफ-सफाई की ओर ध्यान दें, ताकि लोग राहत की सांस ले सकें।
– दिलशाद खान, कमला रामन नगर

अन्य समाचार