शीतल अवस्थी
दीपावली की रात भगवती लक्ष्मी को मनाने का सबसे अच्छा समय है। शास्त्रों के अनुसार इस रात विशेष स्थानों पर दीपक लगाने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। जिससे पैसों से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। माना जाता है कि इस रात मरघट में दिया लगाना चाहिए। धन प्राप्ती के लिए यह एक चमत्कारी टोटका है। इसी तरह इस रात मुख्य दरवाजे की चौखट के दोनों ओर दीपक अवश्य लगाना चाहिए, घर के आंगन में, घर के पूजन स्थल में दीपक लगाएं, दोनों दिए पूरी रात बुझने नहीं चाहिए। चौराहे पर भी दीपक लगाना चाहिए। किसी बिल्व पत्र के पेड़ के नीचे दीपावली की शाम दीपक लगाएं। बिल्व पत्र भगवान शिव का प्रिय वृक्ष है। अत: यहां दीपक लगाने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है। पीपल के पेड़ के नीचे दीपावली की रात एक दीपक अवश्य लगाएं। घर के आस-पास जो भी मंदिर हो वहां रात के समय दीपक अवश्य लगाएं। ऐसा करने पर महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं व सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। इन सभी उपायों से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। दीपावली के दूसरे दिन चतुर्दशी को छोटी दीवाली भी कहा जाता है। इस दिन एक पुराने दीपक में सरसों का तेल व पांच अन्न के दाने डालकर इसे घर की नाली ओर जलाकर रखा जाता है। यह दीपक यम दीपक कहलाता है। एक अन्य दंत-कथा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन नरकासुर राक्षस का वध कर उसके कारागार से १६,००० कन्याओं को मुक्त कराया था।
