राजेश सरकार / प्रयागराज
राजकीय बाल गृह (शिशु), प्रयागराज में आवासित नवजात बालक हिमांशु की चिकित्सा के दौरान हुई मृत्यु के प्रकरण में जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले की जांच नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह करेंगे।
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रकरण के संबंध में यदि किसी व्यक्ति अथवा संस्था के पास कोई कथन या साक्ष्य है, तो वह 23 अक्टूबर 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय/न्यायालय में प्रस्तुत कर सकता है। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
जांच में साक्ष्य प्रस्तुत करने की अपील
नगर मजिस्ट्रेट ने संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं को निर्धारित तिथि और समय के भीतर अपना पक्ष एवं उपलब्ध साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर दिया है। इस जांच के माध्यम से नवजात की मृत्यु से जुड़े प्रकरण के तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।
