मुख्यपृष्ठग्लैमरमालती ने जड़ा थप्पड़

मालती ने जड़ा थप्पड़

बिग बॉस १९ फिनाले के करीब है और घर में नॉमिनेशन टास्क ने फिर से ड्रामा बढ़ा दिया है। इस टास्क में सभी घरवालों को किसी कंटेस्टेंट के चेहरे पर नॉमिनेशन स्टांप लगाना था। पिछले वीकेंड के वार में सलमान ने कई घरवालों की क्लास लगाई और कुछ की तारीफ भी की। इस हफ्ते के नॉमिनेशन में तान्या मित्तल की बदतमीजी ने माहौल गरमा दिया। तान्या ने पूरे घर को नॉमिनेट करने की इच्छा जताई और अमाल के चेहरे पर भी स्टांप लगाया। इस पर भड़कीं मालती चाहर ने तान्या को थप्पड़ मार दिया। अमाल मलिक ने भी तान्या की हरकत को गलत बताया और उनकी आलोचना की। वहीं, फरहाना भट्ट ने भी मालती को नॉमिनेट किया। घर में तान्या के गेम प्लान का खुलासा तब हुआ जब मालती वाइल्ड कार्ड के रूप में घर में आईं और तान्या के झूठ का पर्दाफाश किया। इससे दोनों के बीच लड़ाई और बढ़ गई।

अन्य समाचार