हाल ही में धनश्री वर्मा ने अपने तलाक को लेकर एक रियलिटी शो में खुलकर बात की। रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के हालिया एपिसोड में आदित्य नारायण ने धनश्री से उनकी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर सवाल किए। आदित्य ने तलाक को लेकर पूछा तो धनश्री ने साफ कहा कि एक साल हो चुका है और दोनों की आपसी सहमति से तलाक हुआ था, इसलिए एलिमनी की बातें बेबुनियाद हैं। कुब्रा सेत और नयनदीप रक्षित के सवालों पर भी धनश्री ने संतुलित और समझदारी भरे जवाब दिए। उन्होंने कहा कि वह केवल अपनों को जवाबदेह मानती हैं, न कि उन लोगों को जिनका उनके जीवन से कोई लेना-देना नहीं। शादी से पहले ६-७ महीने का रिश्ता और ४ साल की शादी के बाद तलाक हुआ, लेकिन धनश्री ने कहा कि वह अब भी पूर्व रिश्ते के लिए सम्मान रखती हैं। उन्होंने अफवाहों पर दुख जताया, लेकिन अपनी गरिमा बनाए रखी।
