मुख्यपृष्ठनए समाचारमहंगाई की `आग' में झुलसी मुंबई ... अब वड़ा-पाव, समोसा भी काटेंगे...

महंगाई की `आग’ में झुलसी मुंबई … अब वड़ा-पाव, समोसा भी काटेंगे जेब!

होटल्स मेन्यू की कीमतों में
१०-२०% की हो सकती है बढ़ोतरी
द्रुप्ति झा / मुंबई
मुंबई में महंगाई ने अब रसोई से लेकर सड़क तक असर दिखाना शुरू कर दिया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी उछाल के बाद शहर का सस्ता और लोकप्रिय स्ट्रीट फूड भी महंगा होने के कगार पर है। वड़ा-पाव, समोसा और चाय जैसे रोजमर्रा के नाश्ते अब जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकते हैं। गैस की बढ़ती कीमतों का सीधा असर होटल और फूड बिजनेस पर पड़ रहा है। लागत बढ़ने के चलते होटल मालिक मेन्यू में १० से २० फीसदी तक बढ़ोतरी की तैयारी में हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में बाहर खाना आम लोगों के लिए और महंगा हो सकता है, जिससे मुंबईकरों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।
बता दें कि १ मई २०२६ से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी ने शहर के कारोबारियों और मिडिल क्लास परिवारों को बड़ा झटका दिया है। १९ किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में ९९३ रुपए की बढ़ोतरी के साथ दर ३,०७१.५० रुपए हो गई है, जो हाल के समय की सबसे बड़ी छलांगों में गिनी जा रही है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, ढाबे और स्ट्रीट फूड कारोबार पर पड़ने वाला है।

मई में महंगाई का तड़का
मुंबई की पब्लिक बोली,
सस्ता नाश्ता हुआ सपना!

मई की शुरुआत के साथ ही मुंबई में महंगाई ने आम लोगों की रसोई और रोजमर्रा की जिंदगी पर अपना असर डालना शुरू कर दिया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल और स्ट्रीट फूड दोनों महंगे होने लगे हैं, जिससे वड़ा-पाव, समोसा और चाय जैसे सस्ते नाश्ते भी अब जेब पर भारी पड़ने लगे हैं। मुंबई की पब्लिक का कहना है कि जो नाश्ता कभी कुछ रुपयों में मिल जाता था, अब वही धीरे-धीरे ‘लग्जरी’ बनता जा रहा है। लागत बढ़ने के कारण होटल मालिक मेन्यू की कीमतों में इजाफा कर रहे हैं। ऐसे में ‘सस्ता नाश्ता’ अब मुंबईकरों के लिए सिर्फ सपना बनता जा रहा है।

सिलेंडर की किल्लत ने बढ़ाई टेंशन
होटल उद्योग से जुड़े संगठनों और मालिकों ने इस बढ़ोतरी पर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि रसोई की कुल लागत में गैस का हिस्सा ८ से १५ प्रतिशत तक होता है। कुछ कारोबारियों का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त सिलेंडर नहीं मिल पा रहे, जिससे उन्हें ब्लैक मार्वेâट से ऊंचे दामों पर गैस खरीदनी पड़ रही है।
सरकार द्वारा लिए गए पैâसले से हम गरीबों का खाना दिन-प्रतिदिन महंगा ही होता जा रहा है और अब हम मिडिल क्लास के लोग जो कभी १० से २० रुपए का नाश्ता करते थे वो भी अब हमसे छिन रहा है, महंगा होने पर हमारे लिए नाश्ता मुश्किल हो जाएगा।
-सुहानी शाह
`ये सरकार सिर्फ अमीरों की है, गरीबों की नहीं, क्योंकि पहले से ही महंगाई सातवें आसमान पर है, लेकिन अब एलपीजी के दामों में वृद्धि यानी महंगाई में और आग लगा दी है जिससे कि होटल्स में खाना या स्ट्रीट फूड्स खाना लोगों के लिए पहले से और भी महंगा हो जाएगा।
-महादेव झा

अन्य समाचार