मुख्यपृष्ठग्लैमररहस्य, इतिहास और तहलका – द ताज स्टोरी का टीजर पोस्टर आया...

रहस्य, इतिहास और तहलका – द ताज स्टोरी का टीजर पोस्टर आया सामने, 31 अक्टूबर को होगी रिलीज़

हिमांशु राज

भारतीय सिनेमा एक बार फिर इतिहास और रहस्यों की परतों को कुरेदने जा रहा है। स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्रा. लि. और सीए सुरेश झा की प्रस्तुति द ताज स्टोरी का बहुप्रतीक्षित टीज़र पोस्टर अब दर्शकों के सामने है। फिल्म का लेखन और निर्देशन तुषार अमरीश गोयल ने किया है, जबकि अभिनेता परेश रावल इसके केंद्र में दिखाई देंगे। क्रिएटिव विज़न को आकार देने की ज़िम्मेदारी विकास राधेश्याम ने संभाली है।पोस्टर में परेश रावल की पहली झलक दर्शकों के बीच पुरज़ोर चर्चा का कारण बनी है। यह महज़ एक ऐतिहासिक फिल्म नहीं बल्कि स्मारक के पीछे छिपे विवादित आख्यानों और ‘छुपे सच’ की उत्खनन यात्रा है।

ताजमहल को सदियों से प्रेम और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है, लेकिन यह कहानी पूछती है—क्या संगमरमर में कैद यह इमारत सचमुच शाहजहाँ का सपना है, या फिर कोई और सच्चाई अब तक पर्दे के पीछे दबी हुई है?फिल्म का दावा है कि यह दर्शकों को यथास्थित मान्यताओं से टकराएगी और उन्हें सोचने पर मजबूर करेगी। रोमांचक इतिहास-यात्रा, तीखा सामाजिक ड्रामा और अनुत्तरित सवालों का मिश्रण इसे अनोखा सिनेमाई अनुभव बनाने जा रहा है। परेश रावल के साथ ज़ाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास जैसे कलाकार इसमें अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।संगीत की बागडोर रोहित शर्मा और राहुल देव नाथ के हाथों में है।

यह केवल भव्य सेट या ऐतिहासिक प्रस्तुति तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि एक ऐसी बहस को जन्म देगी जिसे टाला नहीं जा सकेगा। फिल्म सीधे-सीधे यह चुनौती पेश करती है कि क्या हम आज़ादी के आठवें दशक में भी बौद्धिक दमन से आज़ाद हो पाए हैं?द ताज स्टोरी 31 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में थिएट्रिकल रिलीज़ के लिए तैयार है। मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म दर्शकों को सोचने, सवाल खोजने और इतिहास के पन्नों को नए नज़रिए से परखने पर मजबूर करेगी।

अन्य समाचार