मुख्यपृष्ठखेलपदकों की बरसात कर नीरू ने थामा तिरंगा एशियाड में भारत की...

पदकों की बरसात कर नीरू ने थामा तिरंगा एशियाड में भारत की ‘गोल्डन गर्ल’ का जलवा!

एशियन गेम्स में निशानेबाजी से भारत की झोली में तीन पदक डालने वाली नीरू ढांडा ने खेलों का समापन भी खास अंदाज में किया। शानदार प्रदर्शन के बाद नीरू को ४ अक्टूबर को आइची-नागोया में हुए समापन समारोह के लिए भारतीय दल का आधिकारिक ध्वजवाहक चुना गया। हाथ में तिरंगा थामकर नीरू ने पूरे भारतीय दल की अगुवाई की। इन खेलों में नीरू का निशाना खूब चला। ट्रैप शूटिंग में उन्होंने दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए। व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर वह इस स्पर्धा में सोना जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। इसके बाद कीनन चेनाई के साथ मिश्रित टीम ट्रैप में भी नीरू ने स्वर्ण पर निशाना साधा। भारतीय जोड़ी ने ३४ अंक के साथ एशियाई खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया। यानी नीरू ने पदक भी बरसाए और अंत में तिरंगे की शान भी बढ़ाई!

अन्य समाचार