मुख्यपृष्ठसमाचारनिर्माण स्थल पर लापरवाही से मजदूर की मौत, दो लोगों पर मामला...

निर्माण स्थल पर लापरवाही से मजदूर की मौत, दो लोगों पर मामला दर्ज

राधेश्याम सिंह

वसई। नालासोपारा-पश्चिम में एक निर्माणाधीन इमारत में सुरक्षा नियमों की अनदेखी के चलते एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना 23 सितंबर को रात लगभग 10 बजे के बाद मॅजेस्टिक टॉवर, डिमार्ट के सामने घटी। मृतक की पहचान मंगल उईके (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो निर्माण कार्य के दौरान आठवीं मंज़िल पर कार्य कर रहा था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, निर्माण स्थल पर न तो सुरक्षा जाली लगाई गई थी और न ही मजदूरों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। इसी गंभीर लापरवाही के कारण मंगल उईके नीचे गिर पड़ा और सिर व शरीर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की शिकायत मृतक के परिजन द्वारा दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर नालासोपारा पुलिस ने निर्माण ठेकेदार जिगर पटेल (उम्र 32 वर्ष) और पी.बी. कन्स्ट्रक्शन कंपनी के विकासक व भागीदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में नालासोपारा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) और 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीकृत किया है। आगे की जांच नालासोपारा पुलिस द्वारा की जा रही है।

अन्य समाचार