मुख्यपृष्ठनए समाचारदिल्ली के `आश्रम' में अश्लील कांड ... `वे हमें जबरन छूते हैं,...

दिल्ली के `आश्रम’ में अश्लील कांड … `वे हमें जबरन छूते हैं, गंदे-गंदे मैसेज भेजते हैं’

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर १७ छात्राओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप
दिल्ली के वसंत कुंज के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च की छात्राओं ने वहां के चैतन्यानंद सरस्वती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संस्थान की १७ छात्राओं ने उस पर यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न जैसे वाले आरोप लगाए हैं।
पीड़ित छात्राओं का कहना है कि बाबा द्वारा भेजे गए अश्लील मैसेज एक महिला वार्डन ने उन्हें डराकर फोन से डिलीट करवा दिए। इसके बाद पुलिस ने छात्राओं के मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे और तीनों वॉर्डनों के बयान दर्ज कर उन्हें पूछताछ में सहयोगी के तौर पर शामिल किया। पुलिस ने पीजीडीएम कोर्स की ३२ छात्राओं के बयान दर्ज किए, जिनमें से १७ ने पुष्टि की कि स्वयंभू बाबा ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, शारीरिक छेड़छाड़ की और अलग-अलग तरह से उत्पीड़न किया। जांच में सामने आया कि संस्थान के सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दिए गए थे और आरोपी ने अपना नाम सरस्वती से बदलकर पार्थ रख लिया था। पुलिस को उसके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत भी मिली है और वह राजस्थान, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में उसकी तलाश कर रही है। लगातार छापेमारी और निगरानी के बावजूद आरोपी अब तक फरार है।
बरसों से चल रहा है `डर्टी’ बाबा का `गंदा’ काम
दिल्ली पुलिस की पड़ताल में चौंकानेवाला आपराधिक इतिहास भी सामने आया। स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है और उस पर पहले भी २००९ और २०१६ में छेड़छाड़ के केस दर्ज हो चुके हैं। खुद को प्रोफेसर-लेखक और शिक्षाविद बताने वाला यह बाबा बीते १२ साल से दिल्ली के इस आश्रम में रह रहा था। इतना ही नहीं, वह छात्राओं को ब्लैकमेल करता था और किसी से कुछ कहने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी देता था।

अन्य समाचार