अमिताभ श्रीवास्तव
क्या आप जानते हैं, योग में बकासन सबसे कठिन आसन माना जाता है और दुनिया में यह आसन कम ही लोग कर पाए हैं मगर मशहूर पॉप स्टार दुआ लिपा ने इस आसन को करके सुर्खियां बटोरी हैं। दरअसल, दुआ लिपा कहीं भी जाती हैं, वो अपने साथ योगा मेट रखती हैं क्योंकि उनका कहना है कि दुनिया के सबसे जरूरी कामों में सबसे पहले नंबर पर कसरत है और वो योग करना नहीं भूलतीं। अपने इंस्टा पर दुआ ने बकासन के पोज करके दिखाए हैं। बकासन (कौवा मुद्रा) से शीर्षासन में जाने के लिए ऊपरी शरीर की पर्याप्त शक्ति और कोर स्थिरता की आवश्यकता होती है। यह मलासन से शुरू करते हैं जिसमें पैरों को जमीन पर सपाट रखते हुए गहरी स्क्वाट पोजीशन होती है। फिर क्रो पोज में आते हैं, अपने हाथों पर अपना वजन संतुलित करें और घुटनों को ट्राइसेप्स से सटाकर रखते हुए। धीरे-धीरे आगे की ओर झुका जाता है, जब तक कि सिर का ऊपरी भाग चटाई को न छू ले, जिससे एक स्थिर ‘तिपाटी’ जैसा आधार बन जाए। फिर पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करते हुए पैरों को पूर्ण नियंत्रण के साथ लंबवत ऊपर उठाया जाता है। दुआ कहती हैं, ‘यह आपके कोर मसल्स को मजबूत करने का एक शानदार तरीका है, साथ ही इससे आपको नियंत्रण, स्थिरता का अभ्यास करने और अपनी बांहों और कोर की ताकत बढ़ाने में मदद मिलती है। हर तरह से फायदेमंद है, मुझे तो यही लगता है।
कातिलाना गेम प्लान
ये होता है शैतान मानसिकता का कातिलाना गेम प्लान। किसी और देश में हत्या कर किसी और देश में भाग जाने से अपराधी को ढूंढना मुश्किल हो जाता है मगर अपराधी भूल जाता है कि वो ऐसे सुराग छोड़ देता है जिससे उसका पकड़ा जाना तय रहता है। अब देखिए न एक सनसनीखेज खबर ने अमेरिका से लेकर भारत तक की पुलिस को सक्रिय कर दिया है। जी हां, अमेरिका में एक हैरान करने वाला केस सामने आया है। एक भारतीय लड़के ने अपनी गर्लप्रâेंड का कत्ल किया और अमेरिका से भारत भाग आया। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि कत्ल को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद अमेरिकी पुलिस स्टेशन पहुंचा। गुमशुदगी का केस दर्ज कराया और शाम की फ्लाइट पकड़कर इंडिया भाग आया। अब अमेरिकी पुलिस लड़के की तलाश कर रही है। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक, अर्जुन शर्मा (२६) पर आरोप है कि उसने अमेरिका में अपनी गर्लप्रâेंड निकिता गोदिशाला (२७) की हत्या कर दी और बाद में हॉवर्ड काउंटी पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भारत चला गया। काउंटी पुलिस फिलहाल अर्जुन का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स फेडरल लॉ एनफोर्समेंट के साथ काम कर रही है। यदि उसका यह कातिलाना गेम प्लान था तो बहुत जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। वैसे भी उसका पकड़ा जाना जरूरी है ताकि हत्या की गुत्थी सुलझ सके।
