मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : बहुत नाइंसाफी है

आउट ऑफ पवेलियन : बहुत नाइंसाफी है

अमिताभ श्रीवास्तव

वैसे तो टी २० टीम इंडिया के चयन का भगवान मालिक है। सूर्यकुमार यादव के कप्तानी से और टीम के बाहर जाते ही हालत लगभग दयनीय है, भले ही जिम्बाब्बवे से हम सीरीज जीत गए हों, मगर इसके पूर्व आयरलैंड और इंग्लैंड से जैसी मात खाई वैसी पिछले कई वर्षों से भारत ने देखी तक नहीं थी। दरअसल, सिलेक्शन कमेटी की नाइंसाफी की वजह से सब गड़बड़ है। ऐसा भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज हनुमा विहारी का मानना है। वो जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही टी-२० सीरीज में अभिषेक शर्मा के फॉर्म से खुश नहीं हैं। विहारी का मानना ​​है कि खराब फॉर्म के बावजूद टीम में अभिषेक को जगह मिलना सिलेक्शन में ‘नाइंसाफी’ को दिखाता है। उन्होंने अपनी बात साबित करने के लिए संजू सैमसन का भी जिक्र किया। उन्होंने ये बातें तीसरे टी-२० मैच से पहले कहीं थी। इस मैच में भी अभिषेक एक बार फिर सिर्फ २ रन ही बना पाए। विहारी के मुताबिक, अभिषेक को खराब फॉर्म के बावजूद कई मौके दिए गए जबकि टी-२० वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद सैमसन को ऐसे मौके नहीं मिले थे। वैसे हालिया प्रदर्शन में सैमसन कोई बहुत बढ़िया खेले हों ऐसा भी नहीं है पर सैमसन को चाहने वालों की तादाद ज्यादा होने के कारण खबरों में उन्हें लेकर बातें अधिक होती है। हां, कुछ तो नाइंसाफी जरूर चल रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये नाइंसाफी कब तक चलेगी?
टीम को मिले मेसी के गिफ्ट
ये होता है लीजेन्ड। जी हां, लियोनेल मेस्सी ने अर्जेंटीना की पूरी विश्व कप टीम को उपहारों का एक सेट दिया है। जिसे उसके एक खिलाड़ी की पत्नी ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शित किया है। मार्कोस सेनेसी की गर्लप्रâेंड केल्सी-रोज बोवर्स ने फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी द्वारा दिए गए उपहारों का खुलासा किया और प्रशंसकों को उनके खर्चीलेपन के बारे में बताया। टिकटॉक पर पोस्ट करते हुए, उसने अपने पार्टनर के नाम वाला कारमेल रंग का बैग खोला। सामने की तरफ अर्जेंटीना का बैज और विश्व कप का लोगो भी है, साथ ही हल्के नीले रंग की जिप और पट्टियों का एक सेट भी है। उन्होंने अपने लोगों वाला एक सुनहरा स्टेनली कप भी शामिल किया था। एक पेंचदार ढक्कन के साथ, जो एक कंटेनर का भी काम करता था, पेय पदार्थ के लिए एक अलग बड़ा कप भी था। अपने सुनहरे बालों को बांधे हुए और अर्जेंटीना की टॉप और गुलाबी पतलून पहने बिस्तर पर बैठी बोवर्स ने कहा, ‘मार्कोस ने मुझे इसे सुरक्षित रखने और मियामी वापस ले जाने के लिए दिया था।’
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार