मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : पिच घोटाला

आउट ऑफ पवेलियन : पिच घोटाला

अमिताभ श्रीवास्तव

टेस्ट क्रिकेट में क्या अब पिच घोटाला होने लगा है? यह सवाल इसलिए खड़ा हो गया क्योंकि पहले कोलकाता टेस्ट में भारत की साऊथ अप्रâीका से हार के बाद एशेज में ऑस्ट्रेलिया ने महज दो दिनों में इंग्लैंड को हरा दिया। ऐसी हारें केवल पिच की वजह से बताई गईं। सवाल तो यह है कि इन पिच घोटालों में भारतीय पिच की ही निंदा क्यों की जाती है, जबकि इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया की पिचों को हजम कर लिया जाता है? पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने वैश्विक पिच विवाद में घोर दोहरे मानदंडों पर तीखा हमला बोला है। उनकी यह टिप्पणी पर्थ में पहले एशेज टेस्ट के बाद आई, जहां ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दो दिन के अंदर समाप्त हुए मैच में आठ विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में केवल छह सत्रों में ३२ विकेट गिरे और केवल एक बार ही कोई टीम २०० रन का आंकड़ा पार कर पाई, वह भी ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम पारी में सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा करते हुए। उनकी हताशा प्रतिक्रियाओं में अंतर से उपजी है। सिर्फ एक हफ्ते पहले, भारत और दक्षिण अप्रâीका के बीच प्रâीडम ट्रॉफी का पहला टेस्ट सिर्फ ढाई दिन में खत्म होने के बाद ईडन गार्डन्स की पिच की काफी आलोचना हुई थी। माइकल वॉन, चेतेश्वर पुजारा, अनिल कुंबले और कई अन्य गेंदबाजों ने कोलकाता की पिच की कड़ी आलोचना की थी, लेकिन पर्थ की पिच पर ऐसी कोई खास जांच नहीं हुई। ऐसा क्यों? दरअसल ऐसे कारण ही पिच घोटाले को प्रश्रय देते हैं। इस पर जांच व रोक जैसे कोई सख्त नियम क्यों नहीं हैं?

कब होगा स्मृति-पलाश विवाह?
अस्पताल पहुंचे पहले ससुर बाद में दूल्हा
सोशल मीडिया पर कल तक क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल की शादी में होने वाली रस्मों तथा मौज मस्ती, नाच गानों की धूम मची हुई थी। अचानक सबकुछ रुक गया। चारों ओर सन्नाटा छा गया। दरअसल, स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आया और यह शादी स्थगित हो गईं। इसके बाद खबर आई कि पलाश की तबियत भी खराब हो गई है। पलाश को वायरल संक्रमण और गंभीर एसीडिटी के कारण अस्पताल ले जाना पड़ा। इस तरह पहले ससुर बाद में दूल्हे को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जिस विवाह को लेकर देशभर में सुर्खियां बनी हुई थीं, जिसकी खबरें और वीडियो वायरल हो रहे थे वो अचानक थम गया। चेहरों की खुशियां भय, चिंता और अवसाद में बदल गई। खबर यह भी है कि विवाह अवसर के तमाम वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी गईं हैं। इस हाई प्रोफाइल शादी को किसी की नजर लग गईं शायद। खबरें यह भी हैं कि मेहमानों और परिवार के सदस्यों के बीच हंगामा भी हुआ था। संभव है ऐसे ही तनावपूर्ण माहौल में स्मृति के पिता की तबियत बिगड़ गईं। सारे कार्यक्रम तुरंत स्थगित कर दिए गए। बाद में स्मृति के मैनेजर ने इसकी पुष्टि भी कर दी है कि शादी अनिश्चित काल के लिए स्थगित है। स्मृति के मंगेतर पलाश की भी तबियत बिगड़ गईं और उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया, यह सुखद है कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गईं है और वो घर आ गए हैं। बताया गया कि यह शादी अब स्मृति के पिताजी के पूरी तरह स्वस्थ हो जाने के बाद होगी। कब होगी, डेट क्या होगी यह सब नहीं बताया गया।

अन्य समाचार